फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिढ़ाने से परेशान एमबीए युवक ने युवती को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के-लड़कियां दुबला पतला, सूखा और पागल कहकर आरोपी को चिढ़ाते थे
विज्ञापन

शुक्रवार की घटना का रविवार को वीडियो वायरल, लड़की को ज्यादा चोट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर में आसपास के लोगों के चिढ़ाने से परेशान होकर एमबीए युवक ने एक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राहगीरों ने बीचबचाव कर युवती को बचाया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को ज्यादा चोट नहीं आई है। वहीं, मामला दर्ज कर पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी अमन (38) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दावा किया कि लड़के-लड़कियां उसे दुबला-पतला, पागल, सूखा कहकर चिढ़ाते थे। इससे वह काफी तनाव में था, इसलिए लड़की को अकेला देखकर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि हडसन लाइन इलाके में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया है। युवती को अस्पताल लगाया गया। लड़की को ज्यादा चोट नहीं लगी थी। पीड़िता ने बताया कि वह मुखर्जी नगर में कोचिंग से पढ़ाई कर रही है। घटना के समय वह बाजार जा रही थी, इस दौरान युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी और पारिवारिक कारणों से अवसाद में है आरोपी : पुलिस
पुलिस के मुताबिक, एमबीए की पढ़ाई करने के बाद आरोपी बेरोजगार है। वह क्रिश्चियन कॉलोनी में अकेला रहता है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। आरोपी शादीशुदा है, लेकिन अनबन की वजह से पत्नी भी अलग रहती है। बहन और जीजा उसे खाने पीने के पैसे देते हैं। नौकरी नहीं मिलने की वजह से वह अवसाद में है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों के चिढ़ाने पर वह काफी तनाव में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें