फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाला खुला होने से हादसों का डर, ग्रीन बेल्ट भी कर दी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासी बोले, खुले नाले से आती है बदबू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी के सामने लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण लोगों को सुविधा से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेंडर की ओर से तेज आवाज के स्पीकर बजाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को अन्य कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं खुला नाला हादसों का दावत दे रहा है।
इन सभी मुद्दों को रविवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में उठाया। निवासियों ने समस्याओं के समाधान करने की अधिकारियोें से मांग की। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के आसपास की सभी सड़कें खराब हो चुकी हैं। सड़कों के कारण धूल उड़ रही है। जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने बताया कि नाला खुला होने के कारण लोगों को बदबू में रहना पड़ रहा है। कई बार गड़ियां नाले में गिर चुकी हैं। सफाई के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। साप्ताहिक बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि सेंचुरियन पार्क सोसाइटी के पीछे खाली जगह पड़ी है। वहां बाजार को लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट को खत्म करने का आरोप

निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी के गेट के सामने ग्रीन बेल्ट है। ग्रीन बेल्ट को खत्म करके इटैड़ा गांव के लोगों की ओर से सड़क निकली गई है। जबकि ग्रीन बेल्ट को खत्म नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क सोसाइटी के सामने आने के कारण स्कूल बसों को काफी परेशानी हो रही है। सोसाइटी के गेट के सामने जाम के साथ बसें भी आए दिन फंस रही हैं।



सड़क खराब होने के कारण निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। - बीके सक्सेना

नाला खुला होने के कारण हादसे हो रहे हैं। इसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। - उमेश चंद्र वार्ष्णेय

सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। - चंद्रशेखर मिश्रा

सोसाइटी के गेट तक लगने वाले बाजार को सेंचुरियन पार्क के पीछे शिफ्ट करना चाहिए। - सनिल कुमार जैन

ग्रीन बेल्ट को हटाकर सड़क बना दी गई है। सड़क बन जाने के कारण हादसे हो रहे हैं। - अनुभव दुबे

पुलिस की पेट्रोलिंग होनी चाहिए। जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके। - आरके पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें