- टाउन सेंट्रल मॉल के सामने मुख्य सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट से हादसे का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में स्थित टाउन सेंट्रल मॉल के सामने मुख्य सड़क पर लगा एक स्ट्रीट लाइट का खंभा काफी दिनों से तिरछा खड़ा है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे का डर लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खंभे को ठीक नहीं कराया गया तो किसी भी समय हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सड़क दिनभर व्यस्त रहती है और यहां से बड़ी संख्या में कार, बाइक और अन्य वाहन गुजरते हैं। तिरछे खंभे को देखकर वाहन चालक डरे रहते हैं कि पता नहीं यह खंभा कब गिर जाए। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खंभे की जांच कर उसे ठीक कराने की मांग की है।
यह खंभा काफी दिनों से तिरछा है। यहां से रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। संबंधित विभाग को किसी हादसे का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द इसे ठीक कराना चाहिए।
-दीपक शर्मा
यह सड़क हमेशा व्यस्त रहती है। तिरछे खंभे की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों में डर बना रहता है। समय रहते इसे ठीक करना जरूरी है।
-ज्ञानेश शर्मा
- तेज हवा या बारिश के दौरान इस खंभे के गिरने का खतरा बढ़ गया है। अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
- पंकज पटेल
- लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस खंभे की तुरंत जांच कर मरम्मत कराई जानी चाहिए। छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
- विवेक सिंह
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित टाउन सेंट्रल मॉल के सामने मुख्य सड़क पर लते स्ट्रीट लाइट का खंभा हुआ