दादरी (संवाद)। दादरी विधानसभा क्षेत्र के दादरी नगर की सीमा में जीटी रोड की साइड पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके लिए 1.77 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। दादरी विधायक तेजपाल नागर और नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित ने निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।