फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी को फंसाने के लिए घर में रचा गोलीकांड, अपनों ने ही निभाया किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दादरी में सीसीटीवी कैमरे के सामने कराई फायरिंग, पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा मुकदमा
विज्ञापन

-पुलिस ने साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तमंचा, दो कारतूस, डीवीआर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/दादरी। दादरी में पड़ोसी को गंभीर आपराधिक मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रच दी। आरोप है कि हरेंद्र नागर ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। इसके तहत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने उस पर फायरिंग कराई गई और बाद में पड़ोसी विकास सैन के खिलाफ जानलेवा हमले का प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।
पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा होने के बाद सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें शिकायतकर्ता हरेंद्र नागर का बेटा, साला और भतीजा शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल भाटी (29) निवासी साकीपुर, प्रतीक उर्फ कलुआ (26) निवासी कुड़ीखेड़ा और अभिषेक नागर (25) निवासी न्यादरगंज दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा, दो कारतूस, सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के न्यादरगंज निवासी हरेंद्र नागर का अपने पड़ोसी विकास सैन से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच हुई कहासुनी को आधार बनाकर हरेंद्र ने विकास को गंभीर अपराध में फंसाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने पांच अन्य लोगों को भी साजिश में शामिल किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि हरेंद्र के कहने पर अतुल भाटी और कलुआ उर्फ प्रतीक ने सीसीटीवी कैमरे के सामने हरेंद्र पर गोली चलाई। इसके बाद हरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर विकास सैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में आरोपियों की भूमिका और कथित षड्यंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। इसके आधार पर सोमवार को पुलिस ने बिसाहड़ा अंडरपास के पास से तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा, कारतूस और डीवीआर बरामद : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर भी मिला है। पुलिस बरामद डीवीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अतुल पर पहले से कई मुकदमे दर्ज : पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अतुल भाटी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दादरी और सूरजपुर थानों में मारपीट, धमकी, चोरी, घर में घुसकर हमला और लूट समेत विभिन्न आरोपों में छह पुराने मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, प्रतीक उर्फ कलुआ और अभिषेक नागर का इस मामले के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं बताया गया है। हरेंद्र नागर का भाई सतेंद्र उर्फ सत्ते वर्ष 2007 के एक मुकदमे में हत्या में दोषी ठहराए जाने के बाद सजायाफ्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें