फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों और चांदी के बर्तनों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 121 में चांदी के बर्तन
विज्ञापन
-10 और 50 ग्राम के सिक्के बन रहे ग्राहकों की पसंद,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। धनतेरस की खरीदारी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपावली पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन सोना-चांदी और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस बार चांदी की मांग बाजारों में ज्यादा देखने को मिल रही है। खासतौर पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सिक्के और बर्तनों की मांग बढ़ी है। भंगेल, सेक्टर-59 की मामूरा मार्केट, सेक्टर-27 की इंदिरा मार्केट और सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट समेत शहर के अन्य आभूषण बाजारों में ग्राहक चांदी की वस्तुओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
भंगेल के आभूषण कारोबारी शुभम सोनी ने बताया कि इस वर्ष लोगों का रुझान चांदी की तरफ ज्यादा बढ़ा है। इसके अलावा 10 और 50 ग्राम के चांदी के सिक्के भी ग्राहक खरीद रहे हैं। कई लोग अपने बजट के अनुसार चांदी के बर्तन भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायल और छोटी ज्वेलरी की भी मांग
महिलाओं के बीच चांदी की पायल और अन्य छोटी ज्वेलरी की मांग भी बनी हुई है। कारोबारी बताते हैं कि इस बार चांदी की मूर्तियों और सिक्कों की बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक हो रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि शुक्रवार को धनतेरस के दिन ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचेंगे।
-

सोना-चांदी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
हॉलमार्क: बीआईएस का निशान जांचें
शुद्धता: सोने में 916, 750 और चांदी में 925, 999 ग्रेड देखें
वजन: नग और पत्थरों का वजन अलग करवाएं
मेकिंग चार्ज: गहने बनाने का शुल्क पहले पूछें
बिल: वजन, शुद्धता और कीमत का पूरा विवरण लें
बायबैक: पुराने गहने बेचने या बदलने की शर्तें जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें