यमुना सिटी। जेवर में रविवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुर स्थित गंगा प्रसाद मेमोरियल स्कूल के पास युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 22 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित कुमार निवासी गांव भुन्ना जाटान, जहांगीरपुर के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए लेकर आया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान कस्बे के मोहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी रोहित के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस की टीम रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि रुस्तमपुर को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक को देखा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को दबोच लिया। युवक के कब्जे से अवैध तमंचा में कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।