फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल और चेयरमैन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवला स्थित पक्षी विहार कॉलोनी में एमबी कॉन्वेंट स्कूल के अकाउंटेंट द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला
विज्ञापन

परिजन का गबन का झूठा आरोप लगाने का आरोप, बहन की तहरीर पर सूरजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देवला स्थित पक्षी विहार कॉलोनी में एमबी कॉन्वेंट स्कूल के अकाउंटेंट को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मृतक की बहन की शिकायत पर थाना सूरजपुर पुलिस ने रविवार को स्कूल की प्रिंसिपल और चेयरमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
झांसी निवासी प्रिंस सिंह देवला में रहकर एमबी कॉन्वेंट स्कूल में पिछले दो वर्षों से अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी बहन राखी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल की प्रिंसिपल आरती भाटी और स्कूल के मालिक व चेयरमैन जीएस विश्वास पिछले करीब एक महीने से प्रिंस पर तीन लाख रुपये गबन करने का झूठा आरोप लगा रहे थे। राखी के मुताबिक प्रिंस ने कुछ दिन पहले उन्हें बताया था कि उन पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि इसी उत्पीड़न से परेशान होकर प्रिंस ने 25 सितंबर को पंखे से चुन्नी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली थी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस के हिसाब में चार लाख की कमी मिलने पर मांगा था जवाब: अकाउंटेंट विद्यार्थियों से जमा होने वाली फीस समेत लेनदेन और पैसों का हिसाब-किताब देखता था। स्कूल के खातों की जांच के दौरान करीब तीन से चार लाख रुपये से अधिक की कमी सामने आई थी। आरोप है कि विद्यार्थियों से फीस के रूप में जमा होने वाली कुछ रकम का इस्तेमाल प्रिंस ने अपने निजी खाते में किया था। इस रकम के बारे में स्कूल प्रबंधन की ओर से अकाउंटेंट से जवाब मांगा जा रहा था। पूछताछ और रकम की कमी को लेकर वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, करीब एक लाख रुपये की रकम उसके द्वारा वापस भी जमा की गई थी। इसी दौरान अकाउंटेंट पर दबाव बनाया गया और वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें