उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (जिला गौतमबुद्धनगर) द्वारा आयोजित किया गया व्यापारियों एवं उद्
फोटाे आवश्यक
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गौतमबुद्धनगर इकाई की ओर से सेक्टर-33ए स्थित अग्रसेन भवन में व्यापारियों व उद्यमियों का अभिविन्यास, परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। एनसीआर चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष संजय जैन ने मुख्य अतिथि पश्चिम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया। व्यापारियों ने मौजूदा समस्याओं और सुझावों को दोनों अतिथियों के सामने रखा। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने व्यापारियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए परिचय भी दिया। करीब 100 सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र और प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए बोर्ड वितरित किए गए। इस मौके पर कोशाध्यक्ष नरेश बंशल, महासचिव अमित पोरवाल, राहुल भाटिया, डॉ. डीके गुप्ता, पीएस जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय बाथला, सतनारायण गोयल, विकास बंसल, केके अग्रवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो