फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार गया खाटू श्याम दर्शन करने, घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार गया खाटू श्याम दर्शन करने गए, इधर हुई चोरी
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इधर परिवार खाटू श्याम का दर्शन करने गया और उधर घर की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी हो गई। घटना सेक्टर-49 में हुई। इस मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर 49 डी ब्लाक में जगदीश कपूर परिवार संग रहते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि वह 13 दिसंबर को परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगा था। जब अगले दिन वापस घर लौटे तब आलमीरा खुला था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से लाखों की ज्वेलरी, नकदी, ब्रांडेड घड़ियां आदि गायब थीं। दीवार पर लगा एलइडी टीवी भी नहीं था। चोरों ने न केवल कीमती सामान चोरी किया था बल्कि चोर घर के बाहर खड़ी होंडा ब्राओ कार भी ले गए। पीड़ित ने कार व सामान को आसपास ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और चोरी में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें