फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी शूटिंग बॉल के टेक्निकल चेयरमैन बने मोनू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। उत्तर प्रदेश शूटिंग बॉल एसोसिएशन के नए समिति चुनाव सोमवार को हुआ। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव में गौतमबुद्ध नगर और नोएडा का प्रतिनिधित्व करते हुए मोनू कुमार को टेक्निकल चेयरमैन एवं सहसचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र तोमर ने की। इसमें चेयरमैन अजय प्रमुख, अध्यक्ष गाजियाबाद के जीतराज तोमर, जनरल सेक्रेटरी वाराणसी के तारकेश्वर, कोषाध्यक्ष अमर यादव और उपाध्यक्ष अंजुल अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही शहर से जुड़े मोनू कुमार लंबे समय से स्कूल और जिला स्तर पर शूटिंग बॉल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में नियमित प्रतियोगिताएं, तकनीकी प्रशिक्षण शिविर और कोचिंग कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें