फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से इलेक्ट्रिक पैनल का सामान चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-पुलिस ने पूर्व कर्मचारियों की संलिप्तता का किया खुलासा

-लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने कंपनी से इलेक्ट्रिक पैनल और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनपुरी निवासी रिषभ मिश्रा, दादरी निवासी जिशान, खड्डा कालोनी ईकोटेक-3 निवासी भारती, सूरजपुर निवासी मोनू और गाजियाबाद निवासी संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक साफ्ट स्टार्टर सुपरनोवा, 9 एल्युमिनियम बसबार, नौ सिमेन्स डिस्प्ले, चार पीएलसी, दो ट्रांसफार्मर तथा 13 राउटर और मॉडेम बरामद किया हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि रविवार को एक कंपनी के मालिक ने शिकायत दी कि अज्ञात चोर कंपनी परिसर से इलेक्ट्रिक पैनल से संबंधित महंगे उपकरण चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कंपनी में पहले काम कर चुके कर्मचारियों की गतिविधियों की जांच की। जांच में सामने आया कि चोरी की घटना में कंपनी के पूर्व कर्मचारी ही शामिल थे। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के सामने से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें कंपनी में रखे महंगे उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें