फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार से करतब दिखाने वालों पर कसा शिकंजा, दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीएनआईओटी कॉलेज के सामने छात्रों को टक्कर मारने वाला अल्टो चालक पहले ही जा चुका है जेल
विज्ञापन

- अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीएनआईओटी कॉलेज के सामने पिछले सप्ताह हुई स्टंटबाजी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो अन्य कारों के चालकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान हर्ष चौहान निवासी गुलस्तानपुर और फरियाद निवासी सैनी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल दोनों कारों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पिछले सप्ताह जीएनआईओटी कॉलेज के सामने कुछ कार सवार सड़क पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार ने सड़क किनारे खड़े छात्रों को टक्कर मार दी थी। हादसे में चार छात्र घायल हुए थे। बादलपुर क्षेत्र के दुजाना निवासी बीसीए छात्र गौरव के पैर में फ्रैक्चर हुआ था। मामले में गौरव के परिजन की तहरीर पर नॉलेज पार्क कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर अल्टो कार चालक की पहचान कासना क्षेत्र के लड़पुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष के रूप में की थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ कार सीज कर दी गई थी। वहीं वायरल वीडियो में दो अन्य कारों के चालक भी स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। इनमें एक आई-10 और दूसरी बलेनो कार थी। इनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद दोनों कारों की पहचान की गई। आई-10 कार और बलेनो कार को कब्जे में लिया गया। दोनों वाहनों के चालकों हर्ष चौहान और फरियाद को नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों कारों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें