फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकानों की रेकी कर करते थे चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-वारदात में इस्तेमाल ऑटो और दो अवैध चाकू बरामद किए
-ऑटो चलाने की आड़ में बंद और निर्माणाधीन मकानों को बनाते थे निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों और निर्माणाधीन इमारतों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 37 लोहे के पाइप, वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो रिक्शा और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हरिशंकर निवासी हमीरपुर और शेरू निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों को रविवार को सेक्टर सिग्मा-1 के सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हरिशंकर ऑटो चलाने की आड़ में दिन और रात के समय सेक्टरों में घूमकर ऐसे मकानों की रेकी करता था, जो बंद रहते थे। आरोपी मकान या निर्माणाधीन बिल्डिंग से लोहा, स्टील, पीतल और अन्य सामान चोरी कर ऑटो में भरकर ले जाते थे। बाद में चोरी के सामान को बेचकर अवैध रूप से रुपये कमाते थे। आरोपियों ने 30 जुलाई को सेक्टर-36 स्थित ई-87 की निर्माणाधीन बिल्डिंग से लोहे के पाइप आदि चोरी किए थे। मामले में पीड़ित ने 31 जुलाई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ बीटा-2 थाने में चोरी और आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें