ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था उम्मीदों का दीप की ओर से जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया गया। संस्था की टीम ने 500 से अधिक लोगों को कढ़ी-चावल वितरित कर भोजन कराया। संस्था की अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उम्मीदों का दीप शिक्षा, भोजन, महिला एवं बाल कल्याण समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर खुशी, प्रगति, अजय सिंह, प्रतीक गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, दीपक नगर, आरना और अविनेश आदि मौजूद रहें। ब्यूरो