फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में कमिश्नरेट पुलिस अव्वल
विज्ञापन

- सीएम कार्यालय से जारी हुई रिपोर्ट, 23 थानों ने किया बेहतर प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण में वर्ष 2026 के अगस्त महीने में कमिश्नरेट गाैतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 23 थानों ने पहली रैंक हासिल की है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पिछले कई महीने से पहले स्थान पर है।
आईजीआरएस एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। इसे सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को एक आसान और प्रभावी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक माध्यम प्रदान करना है। इसके माध्यम से आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं और उनका त्वरित समाधान होता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि यह कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में अगस्त में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 23 थानों द्वारा प्रथम रैक प्राप्त की गई है। महिला थाना, फेज-2, बिसरख, सूरजपुर, सेक्टर-49, सेक्टर-113, सेक्टर-58, नॉलेज पार्क, सेक्टर-39, इकोटेक-3, सेक्टर-20, रबुपुरा, दनकौर, इकोटेक-1, दादरी, सेक्टर-63, फेज-1, जारचा, जेवर,सेक्टर-126 और सेक्टर-142 ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं बादलपुर, बीटा टू, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-24 थाने की रैंक कम अच्छी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें