फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच सितंबर को जिला अस्पताल में आएगी कायाकल्प की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में पांच सितंबर को कायाकल्प की टीम निरीक्षण करेगी। इससे पहले ही अस्पताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले दो दिन से अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा स्टाफ के साथ मीटिंग कर तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पांच सितंबर को कायाकल्प की टीम अस्पताल के निरीक्षण पर आएगी। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर मरीजों को इलाज देने संबंधित उचित सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि टीम में एक डॉक्टर बागपत और दूसरे मुरादाबाद से आएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें