फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर 1200 कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर 1200 कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्वगणना व जनगणना प्रशिक्षण नहीं लेने वाले करीब 1200 कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अगर कर्मचारी 20 मई तक कार्य आदेश प्राप्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह को जनगणना में भारसाधन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

कारी इंदु प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग चरण में प्राधिकरण, शिक्षा और अन्य विभाग के करीब 3500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था जिनमें से 1200 लोग ही अभी तक अनुपस्थित हुए हैं। इनमें प्रगणक व सुपरवाइजर हैं। इनको पूर्व में नोटिस जारी कर प्रशिक्षण में आने को कहा गया था लेकिन अभी तक नहीं आए। ऐसे में इनको अब जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के अंतर्गत अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। ये प्रगणक व सुपरवाइजर बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित हैं। ऐसे में इनको अंतिम नोटिस जारी कर 20 मई तक का समय दिया जा रहा है। तय समय में प्रगणक व सुपरवाइजरों को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण तथा कार्य आदेश प्राप्त करना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें