ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 के ऑर्गेनिक स्टोर संचालक ने अपने स्टोर मैनेजर और उसके रिश्तेदार पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पीड़ित आकाश कुमार, निवासी जेवर की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि निराला एस्पायर मार्केट में रोहित यादव, निवासी एटा को स्टोर का मैनेजर नियुक्त किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहित ने स्टोर से चोरी की और कई कैश बिल सिस्टम से डिलीट कर रकम हड़प ली। उन्होंने बताया कि रोहित ने रिश्तेदार कवी को डिलीवरी बॉय रखवाया था। उन्होंने कवी पर भी चोरी का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जांच जारी है। ब्यूरो