फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर चार दिन के बेटे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांजरपुर निवासी महिला ने पति पर चार दिन के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के टप्पल निवासी रेखा ने बताया कि करीब 2 वर्ष पहले उसकी शादी बांजरपुर गांव निवासी पंकज के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी पति मारपीट करता है। 26 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि 30 जनवरी को वह कमरे में बेटे को अकेला छोड़कर बाहर गई थी, तभी पति कमरे में पहुंचा और नवजात बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पति ने प्रेमिका के कहने पर ही बेटे की हत्या की है। साथ ही उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी, इससे उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। रविवार रात पति ने उसकी फिर पिटाई कर की। इस पर उसने मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद भाई ससुराल पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें