फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं : पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बुजुर्ग दंपती नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ की हत्या के बाद पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है। वहीं, फरार मुख्यारोपी रोहित की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने अपील की है कि सुरक्षा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। इन्हें अमल में लाने के लिए काम शुरू कर दिया है। पूर्व में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुई घटनाओं में कर्मचारी, नौकर और जानकारों का नाम सामने आया है। इसके देखते हुए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ने से बच गया था रोहित
पुलिस ने बताया कि रोहित ने अल्फा सेक्टर में पिछले महीने एक मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। घटना के दौरान ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंच गई थी। वाहन की आवाज सुनकर रोहित और उसका साथी कुछ मोबाइल चोरी कर भाग गए थे। इसके बाद से ही पुलिस चोरी किए मोबाइलों को ट्रेसिंग पर लगा कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए ही आरोपी मध्यप्रदेश भाग गया था और वहीं उसने अन्य आरोपियों के साथ दंपती हत्याकांड की साजिश रची। मोबाइल चोरी के अलावा वह अन्य आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है।
इन निर्देशों का पालन करने की अपील
घर के गेट में मजबूत चैन लगाएं, ताकि अपरिचित तत्काल प्रवेश नहीं कर पाए।
घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।
संबंधित थाना और चौकी प्रभारी के साथ बीट कांस्टेबल का मोबाइल नंबर अवश्य रखें, ताकि जरूरत पर संपर्क कर सकें।
देश-विदेश में रहने वाले बच्चों और परिजनों से पैसे की बात होती है तो उसकी घरेलू सहायकों के समक्ष चर्चा नहीं करें। संपत्ति के संबंध में भी कुछ नहीं बताएं।
विज्ञापन

घरेलू सहायकों के सामने अलमारी का लॉकर नहीं खोलें और ज्वेलरी एवं पैसे आदि नहीं दिखाएं।
पड़ोसी की भी जिम्मेदारी है कि यदि पड़ोस में कोई वरिष्ठ नागरिक रहते हैं तो उनके किरायेदार, प्लंबर, दूध वाले और बिजली कर्मी आदि के चाल चलन के बारे में पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक घर में किरायेदार, नर्स और घरेलू सहायकों आदि को रखते समय पुलिस से सत्यापन जरूर करवाएं।
पड़ोसी इस बात की सूचना पुलिस को अवश्य दें कि पड़ोस में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक ने अखबार उठाया है या नहीं, दरवाजा खोला है या नहीं।
पड़ोसी निरंतर वरिष्ठ नागरिकों के संपर्क में रहें और उनकी समस्या को पुलिस तक पहुंचाएं।
एनजीओ व कोतवाली पुलिस में बेहतर संबंध स्थापित कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्या का निदान किया जाए।
आरडब्ल्यूए द्वारा सेक्टरों और सोसाइटियों में पुलिस और आवश्यक सेवाओं आदि के मोबाइल नंबर जगह-जगह प्रदर्शित किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें