फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब आठ लेन में फास्टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर शनिवार से फास्टैग के आठ-आठ लेन शुरू हो गए। इसका मकसद वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना है। यह सुविधा जेवर, मथुरा और आगरा तीनों टोल पर मिलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगी कतारें वाहनों की रफ्तार में बाधा बनती हैं। प्लाजा पर फास्टैग नहीं होने से वाहनों को टोल के लिए इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन की ओर से अब दोनो कैरेजवे में आठ-आठ लेन के फास्टैग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अहम है कि कुछ दिन पहले तक ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा के दोनो तरफ दो-दो लेन में फास्टैग की सुविधा थी। ।
विज्ञापन

रफ्तार सीमा का किया उल्लंघन तो देना होगा जुर्माना
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को दुर्घटना से बचाव के लिए कुछ दिन पहले ही अधिकतम गति सीमा कम कर दी गई थी। एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटे है। जबकि भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे है। एक्सप्रेसवे पर गति नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने इसके लिए इंतजाम कर लिए हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग के 8-8 लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। शनिवार को तीनों टोल प्लाजा पर कुल मिलाकर फास्टैग के 12 लेन शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें