फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रमुख सड़कों पर भर सकेंगे फर्राटा, रोड इंजीनियरिंग का दिखेगा कमाल

विज्ञापन
Farrata will be able to fill on three major roads, road engineering will look amazing
विज्ञापन
नोएडा (सुशील पांडेय)। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही शहर की तीन प्रमुख सड़कों में सुधार की कवायद शुरू करेगा। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के आधार पर सड़कों में सुधार का काम होगा। इसके लिए जल्द टेंडर निकाले जाने की योजना है। माना जा रहा है कि तीनों प्रमुख सड़कों का काम एक साथ शुरू हो सकता है। इसका मकसद नोएडा के अलावा दिल्ली से आने और जाने वाले वाहन चालकों को लाभ दिलाना होगा। सड़कों में सुधार के बाद जाम से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल इन सड़कों पर भारी जाम का नजारा होता है।
विज्ञापन

एमपी-1 पर बचेगा केवल एक चौराहा
एमपी-1 रोड पर रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-12-22-56 तिराहे तक की सड़क को नए सिरे से संवारा जाएगा। इस सड़क पर फिलहाल कई चौराहे, कट जिन्हें बंद कर दिया जाएगा। पूरे रास्ते पर केवल नोएडा स्टेडियम के पास का चौराहा बचेगा। इसका मकसद दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को बिना बाधा के सेक्टर-12-22-56 तक पहुंचाना होगा। इस रास्ते में तीन डबल यूटर्न भी बनेंगे ताकि वाहनों को मुड़ने का रास्ता मिल सके। इसके अलावा सेक्टर-16 की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। रजनीगंधा चौराहे के पास अंडरपास के पिलर की चौड़ाई कम की जाएगी। करीब 4.5 किमी लंबी सड़क के सुधार में करीब 7 करोड़ की लागत आएगी।
डीएससी रोड पर भी बंद होंगे कट
डीएससी रोड पर इंडियन आयल क्रॉसिंग से छलेरा तक मौजूदा कट बंद किए जाएंगे। रास्ते पर डबल यूटर्न की मदद से ट्रैफिक को निकालने की कोशिश की जाएगी। जहां भी सड़क की चौड़ाई कम है उसे और बढ़ाने की योजना पर काम होगा। करीब 6.5 किमी लंबी सड़क के सुधार में 2.5 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-62 अंडरपास से सेक्टर-71 चौराहा
सेक्टर-62 अंडरपास से सेक्टर-71 चौराहे तक सड़क को सुधारने की कवायद की जाएगी। यहां सेक्टर-62 के पास के एफओबी के पिलर की चौड़ाई को कम किया जाएगा। यहां सड़क थोड़ी से घूमी हुई है जिसमें सुधार किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग बनेगी। इसके अलावा जहां भी सड़कों पर वाहनों को खड़ी करने की सूचना मिली है। उसके आसपास पार्किंग तैयार करने के विकल्प पर काम होगा।
अभी यह प्रक्रिया बाकी
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक तीनों सड़कों के सुधार के लिए प्रस्तावित बजट मिल गया है। अब तीनों सड़कों के काम का फाइनल एस्टिमेट तैयार किया जाएगा। एस्टिमेट अप्रूव होने के बाद एनआईटी की संस्तुति ली जाएगी। फिर टेंडर निकाला जाएगा। इसके अलावा काम का बांड बनेगा। फिर एजेंसी को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें