फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएपी के लिए किसानों का हंगामा, नारेबाजी

विज्ञापन
मुरसान रोड स्थित वितरण केंद्र पर नारेबाजी करते खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
डीएपी नहीं मिलने से रोजाना हंगामा हो रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे से ही मुरसान रोड स्थित वितरण केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। यहां पर कई महिलाएं भी खाद लेने पहुंची। सुबह 10 बजे तक जब यहां वितरण शुरू नहीं हुआ तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह पिछले चार दिन से वितरण केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दिन निकलते ही कतार में लग रहे हैं। महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर कतार में लग रही हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। समय से वितरण केंद्रों के ताले नहीं खोले जा रहे हैं, यदि ताले खुल भी जाएं तो समिति व वितरण केंद्र संचालक अपने चहेतों को सबसे पहले खाद देते हैं। इन अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जा रहा है, जबकि आलू की बुवाई शुरू हो चुकी है।
वितरण केंद्र के सचिव प्रवीन यादव ने बताया कि शनिवार को वितरण केंद्र पर आए सभी किसानों को खाद दी गई है। किसानों की संख्या अधिक है, जबकि खाद का स्टॉक कम है। सादाबाद एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि जैसे ही और खाद मिलेगी, समितियों व वितरण केंद्रों पर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन


कई दिन से वितरण केंद्र व समितियों पर धक्के खा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। इससे फसल की बुवाई में देरी हो रही है। सभी किसानों को खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
-राजेंद्र, किसान धनौली।
दिन निकलते ही समिति व वितरण केंद्र की कतार में लगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। खाद न मिली तो बुवाई लेट हो जाएगी। फसल की गुणवत्ता कम होगी।
-अमित गौतम, किसान महावतपुर।
खाद के लिए चक्कर लगाते हुए तीन दिन हो गए हैं। रोजाना सुबह से कतार में लगती हूं और शाम को वापस जाती हूं। खाद न मिली तो आलू की बुवाई कैसे होगी। वितरण व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन

-शांति देवी, किसान धनौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें