फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी क्रय केंद्रों से किसानों ने मुंह मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्र के बजाय अधिक रेट पर मंडी आढ़तियों को बेच रहे गेहूं
विज्ञापन

-केंद्र की तुलना में 15-20 रुपये अधिक मिल रहे गेहूं के दाम
-सांसत में प्रशासन, सता रही है बिक्री लक्ष्य पूरा करने की चिंता
राजेश भाटी

ग्रेटर नोएडा।
गेंहू खरीद के लिए किसानों ने सरकारी केंद्र से मूंह मोड लिया है। खुले बाजार में गेहूं के 15 से 20 रुपये अधिक दाम पर बेच रहे है। सरकार खरीद केंद्र पर निर्धारित लक्ष्य पाना मुश्किल हो रहा है। अब कर्मचारी घर-घर जाकर किसान से संपर्क करने में जुटे है। इसके बाद भी किसान गेंहू बेचने के लिए तैयार नहीं है।

किसानों से गेंहू खरीद करने के लिए सरकारी खरीद केंद्र बनाए है। सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। 26 सरकारी केंद्रों पर अब तक 20 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद हो पाई है। इनमें जेवर में 10, दनकौर में 9 और दादरी में 7 केंद्रों पर खरीद की जा रही है। सरकारी खरीद केंद्र पर 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं बेचने के लिए किसान को जमीन के दस्तावेज के साथ पंजीकरण कराना होगा। उनको टोकन दिया जाता है। जिस पर गेहूं बेचने पर किसान के बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है। इसमें दो से तीन दिन का समय लगता है। दादरी की नवीन मंडी परिसर, गुर्जर कालोनी गेट समेत, रबुपुरा, दनकौर, जेवर, जहांगीरपुर समेत अन्य स्थानों पर सरकारी गेंहू खरीद केंद्र है। इन खरीद केंद्रों पर 15 जून तक खरीद की जानी है।
विज्ञापन

इन दिनों किसान इन खरीद केंद्रों पर गेंहू नहीं बेच रहे है। मंडी के आढ़तियों को ही गेहूं बेचने में किसान रूचि दिखा रहा है। व्यापारियों के माध्यम से किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम मिल रहे है। इसके साथ ही उनको तुरंत भुगतान किया जा रहा है। जीटी रोड स्थित नवीन मंडी दादरी स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर डेढ़ माह में केवल आठ किसानों से गेहूं खरीदा है। इस केंद्र को 15 हजार क्विंटल का लक्ष्य निर्धारण किया है। किसान सरकारी खरीद केंद्र पर रेट कम मिलने के चलते मंडी में किसान गेहूं बेच रहे हैं। जिससे बनाया लक्ष्य पूरा करना असंभव लग रहा है।
-
बोले किसान



-सरकारी खरीद केंद्र पर जमीन के कागजात संबंधित प्रक्रिया करनी पड़ती है। भुगतान भी चेक से मिलता है। जबकि मंडी में गेहूं का रेट भी सरकारी केंद्र के मुकाबले अधिक मिल रहा है। भुगतान भी नकद होता है।
नीरज सिंह, किसान, निवासी सलारपुर गांव


-किसान जरूरत के लिए मंडी में गेहूं बेचने आते हैं। सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं की गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाए जाते हैं। जबकि मंडी में केंद्र से अधिक कीमत मिल रही है। भुगतान तत्काल हो रहा है।
विज्ञापन

-केशव नागर निवासी नरौली गांव दादरी




वर्जन
-क्षेत्र के किसानों से गेहूं खरीद को लेकर संपर्क कर रहे हैं। उनको सरकारी केंद्र पर ही गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गेहूं खरीद केंद्र 27 मार्च से शुरू है 15 जून तक चलेगा। केंद्र को खुले हुए डेढ़ माह हो गए है। डेढ़ माह में केवल आठ किसान ही गेहूं बेचकर गए हैं। जिनसे 148 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। अधिकतर किसान मंडी में गेहूं को बेच रहे हैं। 15 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा है। इसको पूरा करना असंभव लग रहा है।
ज्योति पाल, विपणन निरीक्षक, दादरी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें