फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौसी के घर आई किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना स्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट, सूरजपुर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


-पुलिस का कहना है कि मानसिक तनाव के कारण किशोरी ने की आत्महत्या

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने मंगलवार दोपहर घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लवी (14) निवासी रामनगर थाना पहासू बुलंदशहर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि बुलंदशहर निवासी किशोरी अपनी मौसी के साथ 29 अप्रैल को उनके घर राम कॉलोनी 1 महामेधा वाली गली कस्बा सूरजपुर आई थी। मंगलवार दोपहर जब किशोरी की मौसी और मौसा किसी काम से बाहर गए थे, तो किशोरी ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से मिली सूचना पर मौसी जब घर पहुंची को उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी पर पता चला है कि किशोरी के पिता हरि ओम बुलंदशहर में ही खेती करते हैं। किशोरी पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। मामले में परिजन की ओर से अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें