फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों ने किया अनशन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।शेष 4% विकसित भूखंड की मांग को लेकर किसानों ने प्राधिकरण पर एक दिवसीय अनशन किया।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों ने किया अनशन

- किसानों की मांग को ऊपर पहुंचाने का भरोसा देकर अनशन तुड़वाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर एक दिवसीय अनशन किया। अनशन पर बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं जमी रहीं। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आवास पर अनशन करेंगे। जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह 10 बजे से ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट के सामने किसान पहुंचने शुरू हो गए। मौके किसानों पर भारी भीड़ जमा हो गई। बीस किसान अनशन पर बैठ गए। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर जमे रहे। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन कई साल पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहण किया था। उनको केवल 6 फीसदी भूखंड मिला है। जबकि 10 फीसदी भूखंड देने का प्रावधान है। जो किसान न्यायालय चले गए थे उनको 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड मिल चुका है। बाकी किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने न्यायालय नहीं जाने का सुझाव देकर उनको भी 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड देने का भरोसा दिया था। बाद में अधिकारी अपने वायदे को पूरा नहीं कर रहे हैं। वह स्थानीय विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद, राज्य सभा सदस्य समेत जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। शाम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीओ सुमित यादव ने अनशन पर बैठे किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही अनशन पर बैठे किसानों को जूस पिलाकर अनशन तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें