-विकसित भूमि आवंटित किए बिना ही जमीन लेने की कोशिश कर रहा प्राधिकरण
रबूपुरा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों ने प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ शनिवार को पंचायत की। इस दौरान किसानों ने कहा कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस वजह से किसान आंदोलन के लिए बाध्य हो रहे हैं।
गांव नगला भौना में शनिवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आयोजित किसान पंचायत में राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह ने कहा कि साल 2025 में प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के विस्थापन के लिए किसानों को विकसित भूमि देने का वादा किया था। साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी दी जानी थीं, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी प्राधिकरण ने अपना वादा पूरा नहीं किया। विकसित भूमि के आवंटन के बिना ही किसानों की जमीनें प्राधिकरण कब्जा रहा है।
किसान पंचायत में इस दौरान शाहिद मंजूर, अमरपाल सिंह, सत्येंद्र कैप्टन, उदयवीर सिंह, बृजपाल सिंह, विपिन सिंह, जगबीर सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।