फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अपने हक के लिए करना पड़ रहा है आंदोलन

विज्ञापन
डीएमआईसी कॉरिडोर में जमीन जाने से प्रभावित किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन क? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
किसानों को अपने हक के लिए करना पड़ रहा है आंदोलन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का गला काटने पर उतारू है। किसानों को अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन सरकारें सुनने को तैयार नहीं है। यह बात बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण दफ्तर पर धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए मीरापुर से विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हितों को नजरंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने को लेकर भी किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन व सरकार सुन नहीं रही है। वे किसानों के मुद्दे को 23 जनवरी को पार्टी आलाकमान के सामने उठाएंगे। किसान नेता सुनील फौजी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) परियोजना से प्रभावित किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20 फीसदी प्लॉट एवं सभी युवाओं को रोजगार आदि मांग को लेकर किसान धरना दे रहे हैं। एक सप्ताह से प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रखेंगे। मौके पर रामचंद्र, मनीष भाटी, इंदर प्रधान, प्रसपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, राजेश, दीपक, राजेंद्र, अमित, अरविंद नागर, ब्रह्मपाल आदि ने भी विचार रखे। मिशन क्राइम फ्री इंडिया कार्यालय पर अमित भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मास्टर प्रताप की अध्यक्षता में टीम ने अवतार सिंह भड़ाना का स्वागत किया। मौके पर बलवीर प्रधान, दिनेश, गौरव, पवन कुमार, रविंद्र, राकेश, सुखदेव, चैनपाल, सोराज, रवि, शाहमल और बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें