फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने भारत बंद के लिए बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेताओं ने भारत बंद के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

नूंह। किसानों के समर्थन में मंगलवार को होने वाले भारत बंद को लेकर जिले के किसान नेताओं ने कमर कस ली है। विभिन्न विभागों के साथ बंद को पूरी तरह से कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। रविवार को भी किसान नेताओं ने बैठकें कर आगामी रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन

नूंह में बैठक के दौरान स्वराज अभियान के जिला अध्यक्ष हारूण खान नगीना, जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय प्रभारी रमजान चौधरी, ऑल इंडिया मेवाती समाज के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ताहा खान, जिला पार्षद एवं मेवात विकास सभा की उपाध्यक्ष शाहीन चौधरी, मेवात किसान यूनियन के सदस्य नौमान व नौशाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रमजान चौधरी ने बताया कि भारत बंद को लेकर पूरी योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को दिल्ली जाने से पहले ही रोक दिया है। सरकार जिस तरह से तानाशाही से कार्य कर रही है उससे सरकार के रवैये का साफ पता चल रहा है। अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। मेवात विकास सभा के सदस्य पहले से ही गांवों में किसानों से संपर्क करने में जुटे हैं। भारत बंद में सभी विभागों के पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जाएगा। केंद्र सरकार को किसान कानून रद्द कर किसानों के मुताबिक बिल पारित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें