शराब पीकर पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार
फिरोजपुर झिरका। शराब पीकर पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शहर के वार्ड 11 में रहने वाली महिला भारती पुत्री किरपाल सिंह की शादी आगरा के हनुमंत पुत्र ललक सिंह के साथ हुई थी। भारती व हनुमंत के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। हनुमंत तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी भारती को लेने फिरोजपुर झिरका आया था। भारती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हनुमंत ने शराब पीकर उस पर चाकू से हमला किया। भारती को मामूली चोट भी आई।