फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्भवती की मौत के मामले में आज डीएम से मिलेंगे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बिलासपुर कस्बे के निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत से नाराज परिजन आज डीएम से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कासना कोतवाली क्षेत्र के कुलीपुरा गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को उनकी भाभी पूजा (28) को प्रसव के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई। पूजा ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि उनके भाई विनोद ऑटो चालक हैं। पत्नी की मौत के बाद उन पर चार बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। भाई के सामने कमाने और बच्चों की देखभाल के बीच बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद भी अस्पताल का संचालन सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें