फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका नागर हत्याकांड
विज्ञापन

परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
कहा - कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और डीसीपी कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

दीपिका की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति के साथ बेटी ने सात फेरे लेकर जीवन बिताने का सपना देखा था, वही उसकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया। दीपिका की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने अपने पति के नाम की मेहंदी हाथों में सजाई थी लेकिन उसी रिश्ते ने उसकी जान ले ली। परिवार के मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आरोपी पति ऋतिक दीपिका के हाथों की मेहंदी में अपना नाम लिखता दिखाई दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में वह कार के अंदर बैठकर दीपिका के पैर दबाते नजर आ रहा है। परिजनों का कहना है कि ये वीडियो रिश्ते की बाहरी तस्वीर दिखाते हैं, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी। परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से जुड़े कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबरें फैला रहे हैं। जिससे मामले की सच्चाई प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने पुलिस से ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा परिवार ने पुलिस प्रशासन से दीपिका का मोबाइल फोन जल्द बरामद करने की अपील की है। उनका कहना है कि मोबाइल से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। साथ ही दहेज में दी गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें