कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
नोएडा। जूस पीने गए दंपती की कार का शीशा तोड़कर चोर ने लैपटॉप गायब कर दिया। सेक्टर-118 स्थित सोसाइटी निवासी सिमरनजीत कौर ने बताया कि वह पति के साथ गन्ने का रस पीने के लिए सोसाइटी के पास स्थित रेहड़ी पर गए थे। कार को थोड़ी दूरी पर खड़ा किया था। रस पीकर कार की तरफ वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा था और अंदर रखा लैपटॉप, नकदी गायब मिली। सेक्टर 113 थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो