फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शनी में शामिल हुए संकाय सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी विभाग के संकाय सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 17वें बीओफ़ाक इंडिया एक्सपो-2025 में सम्मिलित हुआ। प्रदर्शनी में जैविक उत्पादों, प्राकृतिक खाद्य पदार्थों और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड जैविक वस्त्र बोर्ड के विपणन अधिकारी पवन सिंह मनवाल ने बर्मी कंपोस्ट से बनने वाले बर्मी वॉश के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बर्मी वॉश पौधों की वृद्धि बढ़ाने वाले पोषक तत्वों, एंजाइमों, हार्मोन और लाभकारी सूक्ष्म जीवों से भरपूर होता है।प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के लिए जैविक खाद्य उत्पादन और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की भी संभावनाएं तलाशीं। एक्सपो में भारत और विदेशों से जैविक उत्पादक, शोधकर्ता, उद्यमी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें