फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन औषधि केंद्र पर बेची जा रहीं बाजार की महंगी दवाएं

Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/भीरा। बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर बाजार की महंगी दवाएं बेचने का मामला सामने आया है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। अधिकांश केंद्रों पर मरीजों को सस्ती नहीं बल्कि बाजार की महंगी दवाएं बेची जा रही है। बिजुआ सीएचसी के जन औषधि काउंटर पर बाजार की महंगी दवाएं बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। केंद्र पर बाजार की दवाएं बेचे जाने पर स्थानीय लोग भी नाराज हैं। मरीजों का कहना है कि काउंटर से न तो तय कीमत पर दवाइयां मिल रहीं न ही वास्तविक छूट का लाभ दिया जा रहा है। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर जन औषधि केंद्र पर बाजार की दवाएं मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें