फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा मुकरी महिला, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक महिला ने उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया। अदालत में सुनवाई हुई तो अपने आरोप और बयान से मुकर गई। अदालत न आरोपी अजीत सिंह निवासी दाऊदगंज थाना अलीगंज को रिहा करने के साथ ही महिला पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।गाव दाऊदगंज की महिला ने थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि 11 मार्च 2019 को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। तभी गांव का अजीत सिंह घर में घुस आया और बेटी से गलत हरकत करने लगा। वह घर में आई तो देखकर भागने लगा। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसके परिजन ने आकर उसे भगा दिया। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन

जब अदालत में महिला से जिरह हुई तो अपने पिछले बयानों से मुकरते हुए कहा कि उसने न तो अजीत को देखा और न बंद किया। उसकी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ। गांव वालों के बहकावे में आकर पति ने बिना बताए उसके हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। किशोरी के बयान भी इतने पुष्ट नहीं थे कि दोषसिद्ध हो सकती। ऐसे में अदालत ने अजीत सिंह को दोषमुक्त साबित किया। आदेश में यह भी लिखा है कि वादिया के विरुद्ध अदालत में झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने की अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें