2 अक्तूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर विधानसभा में सेवा ही संकल्प व राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा नाम से प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी पीएम के जीवन, विचार और काम को सम्मानित करने के लिए है।
इसमें प्रधानमंत्री की प्रेरक यात्रा, वैश्विक नेतृत्व उनकी महत्वपूर्ण पहल, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी 2 अक्तूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। बृहस्पतिवार को सेवा पखवाड़े के तहत विधानसभा परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, मुख्य सचेतक अभय वर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो