समाज में सौहार्द कायम करने के लिए इलाबास गांव निवासी समाजसेवी राजेंद्र प्रधान ने कब्रिस्तान के लिए 1 बीघा जमीन देकर मिसाल कायम की है। एक हिंदू द्वारा कब्रिस्तान के लिए जमीन दान करने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
दरअसल, पिछले सप्ताह गांव में एक मुसलिम का इंतकाल हो गया था। गांव व आसपास का माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों ने सेक्टर-88 में एक उद्योग के लिए खाली पड़े प्लाट पर कब्र बनाने का प्रयास किया। दोनों समुदाय के लोग एकत्र हुए।
प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। उसी वक्त राजेंद्र प्रधान ने हिंडन के पास अपनी 1 बीघा जमीन पर कब्रिस्तान बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा कर दी। दूसरे समुदाय के लोग भी मान गए और बड़ा विवाद होने से बच गया।