फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सोलर पावर योजना का फायदा हर कॉलोनी को मिलेगा : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने किया नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ एडीएम ऑफिस जाकर नामांकन भरा। इसके बाद प्रियदर्शनी विहार में आयोजित जनसभा में मल्होत्रा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली का संसदीय क्षेत्र ओखला से विकास मार्ग होता हुआ गांधी नगर तक जाता है। यह मेरा संकल्प है कि पूरा क्षेत्र 2029 में एकसमान साफ व सुंदर दिखे। पूर्वी दिल्ली की हर काॅलोनी को प्रधानमंत्री सोलर पावर योजना से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास और जन उत्थान की जिम्मेदारी सौंपी है। पूरे निष्ठाभाव से जनता जिम्मेदारी निभाई जाएगी।
विज्ञापन

इधर, मल्होत्रा के नामांकन के दौरान रोड शो में ढोल, बैंड व बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम के जयकारे और प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे। बाइक सवार हाथ में भाजपा का झंडा लेकर शामिल हुए। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा वर्ष 2019 की जीत के मुकाबले 10 फीसदी और अधिक अंतराल से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें