फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिजल्ट नहीं रहा अनुकूल तो भी साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईओएस में स्ट्रीम-2 में एक मई से दाखिले की प्रक्रिया होगी शुरू, ऑन डिमांड एग्जाम का विकल्प अपना सकते हैं छात्र
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बोर्ड परीक्षा में अगर किसी छात्र का परिणाम अनुकूल नहीं रहा तो हताश होने की जरूरत नहीं। ऐसे छात्रों के लिए एक और अवसर उपलब्ध है। इससे उनका एक साल खराब होने से बच सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में स्ट्रीम-2 के तहत 1 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर में आयोजित की जाएंगी। जिसका परिणाम दिसंबर में घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन



इसके साथ ही एनआईओएस फेल छात्रों के लिए ऑन डिमांड एग्जाम का विकल्प उपलब्ध कराता है। इसके तहत फेल छात्र के मूल बोर्ड के दो विषयों के अंक, ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट के जरिए एनआईओएस की ओर से जोड़ दिए जाएंगे। छात्र को केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी। ऑन डिमांड एग्जाम के लिए आवेदन करने पर एक से डेढ़ महीने के अंदर परीक्षा हो जाएगी। छात्र एनआईओएस की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों विकल्पों में हर साल हजारों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। संस्थान का कहना है कि किसी भी बोर्ड का 10वीं या 12वीं में फेल छात्र आवेदन कर सकते हैं। पास होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें