फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेश रैकिंंग में 31वें से सीधे 8वें स्थान पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वीं का रिजल्ट
विज्ञापन



- बालिकाओं के स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज ने भी किया कमाल, कई का 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट
- एक ही स्कूल से निकले कई टॉपर

नेहा शर्मा
नोएडा। जिले में हाईस्कूल (10वीं) के परिणाम इस वर्ष बेहतर रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत 91.15 फीसदी से बढ़कर 93.49 फीसदी हो गया है। इसी सुधार का असर प्रदेश स्तरीय रैंकिंग पर भी दिखा। इस बार गौतमबुद्ध नगर 31वें स्थान से छलांग लगाकर सीधे 8वें स्थान पर पहुंच गया। हालांकि, प्रदर्शन अभी भी वर्ष 2022 के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे है तब जिले ने 95.58 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।

इस वर्ष कुल 22,774 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 21,587 परीक्षा में शामिल हुए और 20,181 छात्र सफल रहे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस सुधार के पीछे स्कूलों की बेहतर तैयारी, शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का समर्पण मुख्य कारण हैं। वहीं, कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां से एक साथ कई टॉपर निकले हैं। एसआरएस इंटर कॉलेज खेड़ा धर्मपुरा स्कूल से 10 वीं के तीन टॉपर निकले हैं।
विज्ञापन


परिणाम में रहा उतार चढ़ाव
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के परिणामों में उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2010 में 68 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसके बाद 2011 में 77 प्रतिशत, 2012 में 86 और 2013-14 में क्रमश: 87 और 88 प्रतिशत परिणाम रहा। वर्ष 2015 में गिरावट के साथ पास प्रतिशत 83 रहा जो वर्ष 2016 में यह बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया। वर्ष 2017 में फिर गिरावट के साथ परिणाम 75 प्रतिशत रहा। इसके बाद से रिजल्ट में सुधार आया और 2018 में 87.15 प्रतिशत रहा। हालांकि वर्ष 2019 में 91.06 प्रतिशत और वर्ष 2020 में 87.92 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।



कोविड के बाद 90 प्रतिशत से ऊपर रहा रिजल्ट
कोविड के बाद से जिले के रिजल्ट में लगातार सुधार आया है। वर्ष 2021 में कोविड की वजह से परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी सिर्फ प्री-बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर ही परिणाम घोषित कर दिया गया था। इस दौरान एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ था। हालांकि इससे पहले कई साल 90 प्रतिशत से नीचे भी रिजल्ट रहा है। लेकिन वर्ष 2021 के बाद से रिजल्ट 90 से अधिक ही रहा है।
विज्ञापन


कई लड़कियों के कॉलेज का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत
जिले में बालिकाओं के स्कूल और कई इंटर कॉलेज का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल गीता शर्मा ने बताया कि रिजल्ट अच्छा रहा है। हमारे यहां पर 10 वीं में 107 और 12 वीं में 109 लड़कियां थी। दोनों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। चेतराम कन्या इंटर कॉलेज का भी 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। भंगेल कन्या इंटर कॉलेज का 12 वीं में साइंस का रिजल्ट 100 प्रतिशत, आर्ट्स का 98 प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं का 98 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

साल-दर-साल परिणाम
2025 - 91.15
2024 - 95.11

2023- 93.03

2022- 95.58

2021- कोविड की वजह से रिजल्ट जारी नहीं हुआ

2020- 87.92

2019- 91.06
2018- 87.15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें