फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 साल बाद भी नहीं मिल पाई क्लब की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी का मामला, 3000 परिवार परेशान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी के 3000 परिवारों को आजतक क्लब की सुविधा नहीं मिल सकी है। जबकि फ्लैट खरीदते समय बिल्डर की ओर से यह सुविधा देने का वादा किया गया था और फ्लैट खरीदारों से इसका पैसा भी लिया गया था। सोसाइटी में लोगों को रहते हुए 11 साल हो गए हैं लेकिन आजतक क्लब की सुविधा न मिलने से लोगों को नजदीकी पार्क में मॉर्निंग वॉक और प्राइवेट जिम करने जाना पड़ता है।

सोसाइटी के एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि सोसाइटी के बिल्डर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चल रही है। यहां पर 2019 से इंटरिम रिज्यॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) है। करीब 4000 फ्लैट हैं, लेकिन कुछ फ्लैट में अबतक अधूरा निर्माण पूरा नहीं हुआ है। वर्तमान में 3000 फ्लैट में लोग रहते हैं। यह बड़ी सोसाइटी है और लोग भी ज्यादा हैं। ऐसे में क्लब न होने की वजह से बहुत सी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सोसाइटी में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पर एक साथ बैठकर निवासी कोई आयोजन कर सकें। इस वजह से हमें हर आयोजन खुले में ही करने पड़ते हैं। खुले में आयोजन होने पर आसपास शोर होता है और इससे लोगों को समस्या होती है। बारिश होने पर सभी कार्यक्रम रद्द हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब की सुविधा मिलने से होगा बेहतर
केशव मित्तल ने बताया कि सोसाइटी के अंदर हमने एक फ्लैट में जिम की सुविधा दी है लेकिन वह 3000 परिवारों के लिए नाकाफी है। यदि यहां पर क्लब बनेगा तो क्लब के अंदर एक रीडिंग रूम, जिम, कम्युनिटी हॉल, स्वीमिंग पूल, कैफेटेरिया आदि सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें