नोएडा। सेक्टर 144 में कोल्लोल पूजा समिति की ओर से पारंपरिक दुर्गा पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों और अभिभावकों के फैशन शो, स्थानीय बैंड सीजंस के संगीतमय कार्यक्रम और सांस्कृतिक नृत्य ने निवासियों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसकी प्रासंगिकता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस मौके पर सचिव रंजुमणि बर्मन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो