फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 दिन बाद भी फॉर्म भरकर नहीं दे रहे लोग, बीएलओ लगा रहे घरों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसआईआर अभियान में मतदाताओं का वेरिफिकेशन फॉर्म देने के बाद घर-घर लेने जा रहे बीएलओ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं और अब उन्हें जमा करने का काम शुरू किया गया है। लेकिन स्थिति यह है कि कई मतदाता 10 दिन बीत जाने के बाद भी अपना फॉर्म नहीं भर पाए हैं। ऐसे में बीएलओ को बार-बार उन्हीं घरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सेक्टर-34 की बीएलओ ने बताया कि अभियान को लेकर अधिकांश लोग जागरूक हो चुके हैं, लेकिन कई ऐसे हैं जिन्होंने अब तक फॉर्म नहीं भरा है। बीएलओ की ओर से फॉर्म घर तक पहुंचाए जा चुके हैं, लेकिन जब लेने जाते हैं तो मतदाता कहते हैं कि अभी फॉर्म भरा नहीं है, बाद में आना। बीएलओ को पहले फॉर्म बांटने के लिए लोगों का पता खोजने में कठिनाई हुई। अब जब फॉर्म लेने जा रहे हैं तो कई लोग लास्ट डेट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग पूछते हैं कि अंतिम तारीख कब है, वहीं कुछ कहते हैं कि वे घर पर नहीं थे। कई जागरूक मतदाता भी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर रहे हैं। यही नहीं, कुछ लोगों को तो यह भी जानकारी नहीं है कि एसआईआर अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों की संख्या कम


सेक्टर-51 की बीएलओ ने बताया कि यदि लोग ऑनलाइन फॉर्म भर दें तो मतदाताओं और बीएलओ दोनों को आसानी होगी। लेकिन ऑनलाइन भरने वालों की संख्या बेहद कम है—सिर्फ एक से दो फीसदी लोग ही इस प्रक्रिया से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर बुजुर्ग मतदाताओं का फॉर्म उन्हें खुद ही भरवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें