फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवकाश पर रोक लगाने के फैसले का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना अनुमति अवकाश लेने पर रोक लगाने के फैसले का विरोध किया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद अब्बास हैदर का कहना है कि एसआईआर के काम में लगे अधिकारी व कर्मचारियों की मौत व आत्महत्या की खबरें लगातार आ रही है। एसआईआर का काम कर रहे कर्मचारियों पर काफी दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर की डीएम ने बिना अनुमति अवकाश लेने पर रोक लगा दी है। साथ ही सार्वजनिक अवकाश के दिन जिले से बाहर जाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। यह गलत फैसला है। पार्टी इसकी निंदा करती है और अगर इस कारण किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ कोई घटना होती है तो पार्टी इसमें संबंधित अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें