-भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 2200 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में लगे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (ऑटो एक्सपो) में सेक्टर 24 स्थित क्षेत्रीय ईपीएफओ की ओर से इंडिया एक्सपो सेंटर में जिले के लगभग 2200 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने नियोक्ताओं को कर्मचारियों के लिए उपलब्ध पीएफ योजनाओं, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान एक्सपो में कुल 2 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न स्टॉल का दौरा कर लाभकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी सुयश पांडेय और सहायक भविष्य निधि आयुक्त रविन्द्र कुमार ने प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से भी कर्मचारियों और नियोक्ताओं को विभिन्न पीएफ योजनाओं, पेंशन स्कीम और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य नियोक्ताओं, कर्मचारियों और पेंशनर्स को भविष्य निधि संगठन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। सहायक भविष्य निधि आयुक्त रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह के एक्सपो से कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होती है।