फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उठे सभासद कपि कहुं देखी। रावन उर भा क्रोध बिसेषी॥

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में बुधवार को रामलीला मंचन में रावण की सभा में अंगद के प्रवेश का दृश्य दिखाया गया। मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध और लक्ष्मण को शक्ति लगने पर दर्शक मायूस हो गए। सेक्टर-21ए में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति ने दसवें दिन मंचन की शुरुआत कुंभकरण वध से की। इसके बाद मेघनाद वध, सुलोचना सती का मंचन किया गया। समिति के महासचिव संजय बाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला समिति के मंच पर रावण-सीता संवाद, हनुमान का सीता मां से अशोक वाटिका में मिलने के दृश्य ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। मंचन के दौरान अक्षय कुमार वध के दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

महर्षि नगर में रामेश्वर स्थापना से मंचन की शुरुआत हुई। इस दौरान लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद मूर्छित होने के दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। राम के विलाप के बाद हनुमान संजीवनी लाने के दृश्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद भगवान राम ने कुंभकरण का वध किया।

सेक्टर-62 में रामदल के लंका पर आक्रमण देख दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति से प्रहार किया जिससे वह मूर्छित हो गए। इस दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया। कुंभकरण को जगाने के दृश्य को भी दिखाया गया।
विज्ञापन



सेक्टर-46 में श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी का मंचन विभीषण-रावण संवाद के साथ हुआ। रावण ने विभीषण को राज्य से निकाल दिया। दूसरी तरफ श्रीराम सेना ने समुद्र पर सेतु बना लिया। मंचन में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकरण का वध दृश्य काफी रोचक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें