फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर छात्रों ने मोहा मन

Wed, 19 Nov 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
भारत स्काउट एंड गाइड का तृतीय सोपान परीक्षण शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं: स्कूल - फोटो : स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून क्षेत्र के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में तीन दिवसीय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कुल 118 स्काउट्स, 96 गाइड्स, 6 ट्रेनर लीडर स्काउट तथा 4 ट्रेनर लीडर गाइड सहित कुल 224 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कलर पार्टी द्वारा मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी को ध्वजारोहण स्थल तक ससम्मान एस्कॉर्ट किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों को पारंपरिक स्काउट पद्धति से स्कार्फ भेंट कर शिविर में शामिल किया गया। प्राचार्या रीता इंद्रजीत द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को हरित पादप की भेंट दी गई।
विद्यार्थियों द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्काउटिंग आंदोलन के जनक लॉर्ड बेडन-पॉवेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कैम्प लीडर द्वारा शिविर की गतिविधियों, प्रशिक्षण-सत्रों और उद्देश्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक खंड में प्रस्तुत जनजातीय नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी ने स्काउटिंग–गाइडिंग को जीवन-साधना बताते हुए अनुशासन, सेवा, साहस और नेतृत्व-क्षमता को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान कर्नल भास्कर दत्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल तुषार रावत, प्रदीप पुंडीर, मंजू वर्मा, राजेश, गीतांजलि, यशिका बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें