मऊ-पिपरीडीह के बीच दो ब्रिज पर 19 और 20 नवंबर होगा काम, कई ट्रेनों के मार्ग बदले
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियाें की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में मऊ-पिपरीडीह के बीच दो ब्रिज पर कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इस कार्य के होने से से दूसरी लाइन पर ट्रेनें चलने लगेंगी। इसके चलते ट्रेनों का संचलन 19 व 20 नवंबर को प्रभावित रहेगा।
यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बनारस एवं भटनी से 20 नवंबर को चलने वाली 55138/55137 बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी और मऊ एवं दोहरीघाट से 20 नवंबर को चलने वाली 65134/65133 मऊ-दोहरीघाट-मऊ मेमू निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी सिटी से 20 नवंबर को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी। ट्रेन वाराणसी सिटी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
गोरखपुर कैंट से 20 नवंबर को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा मऊ-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 19 नवंबर को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर जं. पर यात्रा समाप्त करेगी तथा गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 20 नवंबर को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर जं. से चलाई जाएगी तथा वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के बदले मार्ग
- स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 19 नवंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं. औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं. शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 नवंबर को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। दुर्ग से 19 नवंबर को चलने वाली 18201 दुर्ग-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।